Gold Price| सोने की कीमत हुई सस्ती, अक्षय तृतीया से पहले जानें सोना खरीदना का सही मौका

By रितिका कमठान | Apr 28, 2025

सोने की कीमत में बीते कुछ दिनों में गजब की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत पहली बार एक लाख के पार हो चुकी है। दो आर्थिक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली है। वहीं इससे सोने की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद गिरावट देखने को मिली है।

सोने के दाम में गिरावट

एमसीएक्स पर सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 94,818 रुपये रही है। सोने की कीमत में इस दौरान 174 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत में 641 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी की कीमत 95,800 रुपये प्रति किलो हो गई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन की मानें तो 24 कैरेट सोना 28 अप्रैल को 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर है। वहीं 22 कैरेट सोना खरीदने के लिए ग्राहकों को 87,1138 रुपये खर्च करने होंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में कुर्बानी पर घमासान, Humayun Kabir बोले- 1400 साल पुरानी परंपरा, होकर रहेगी

Rahul Gandhi की भाषा पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- यह उनकी Frustration दिखाती है

US Student Visa Status: US Student Visa का Status घर बैठे करें चेक, जानें Application से जुड़ी हर जरूरी बात

यह घटिया मानसिकता : Rahul Gandhi पर भड़के Shivraj Singh Chouhan, PM Modi का अपमान जनता माफ नहीं करेगी