सोने के भाव में 310 रुपये की तेजी, चांदी भी तेजी के साथ चमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के बीच जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी। पीली धातु का भाव दिल्ली सर्राफा बाजार में 310 रुपये उछलकर 34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 170 रुपये की तेजी के साथ 40,820 रुपये किलो पर पहुंच गयी। 

इसे भी पढ़े: सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 150 अंक से ज्यादा नीचे

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 310-310 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 34,310 रुपये और 34,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले, पिछले चार दिनों में पीली धातु के भाव में 280 रुपये की गिरावट आयी थी। दूसरी तरफ गिन्नी प्रति इकाई आठ ग्राम 26,000 रुपये पर स्थिर रही। सोने के साथ चांदी तैयार का भाव 170 रुपये सुधरकर 40,820 रुपये किलो पर रहा। साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 94 रुपये मजबूत होकर 39,584 रुपये किलो रही। हालांकि चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।

प्रमुख खबरें

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan