सोना 100 रुपये बढ़कर 1,13,100 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

स्टॉकिस्टों की सतत लिवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,13,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इस साल सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की चिंता, बढ़ता सार्वजनिक ऋण और अमेरिकी वृद्धि की गति कम होने जैसे बाजार जोखिम बढ़ने के कारण सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का प्रवाह, विशेष रूप से एशिया में, सोने की कीमतों की तेजी के लिए एक महत्वपूर्ण कारक रहा है।’’

पीएल कैपिटल के सीईओ - खुदरा ब्रोकिंग एवं वितरण और निदेशक संदीप रायचुरा के अनुसार, सोने के लिए यह एक शानदार वर्ष रहा है...। यह उछाल केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में मजबूत निवेश, दरों में कई कटौती की उम्मीद और शुल्क से जुड़े लगातार वैश्विक तनावों के कारण हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि इन कारकों ने सोने को एक सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। हालांकि रिकॉर्ड स्तर पर नए निवेश में अब अस्थिरता का जोखिम है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई और हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,621.91 डॉलर प्रति औंस पररहा। हाजिर चांदी भी 0.35 प्रतिशत घटकर 41.01 डॉलर प्रति औंस रही।

प्रमुख खबरें

अशोक सिंघल से नजदीकी, इंदिरा ने भेजा जेल, कभी कहा जाता था रामलला का पटवारी, अब दिया ट्रस्ट से इस्तीफा

Ketan Agrawal Murder: Fadnavis बोले कल्पना से परे, युवा अपराध पर समाज करे आत्ममंथन

नकली संविधान बचाने वाले Rahul गायब! BJP का तंज, कहा- अब Congress को कौन बचाएगा?

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां