अगर बना रहे सोना खरीदने का प्लान, तो पहले जान लें आज का रेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली के चलते घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 129 रुपये बढ़कर 42,085 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल के लिए सोने के सौदे 129 रुपये या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुए। इसमें 1,558 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़ें: शादी के लिए खरीदना चाहते है Gold, तो पहले जान लें यह अहम बातें

इसी तरह जून में डिलीवरी के लिए सोना 107 रुपये या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इसमें 70 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते कारोबारियों की सक्रियता बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,599.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा