सोने की तस्करी के आरोप में फंसी Ranya Rao न्यायिक हिरासत में हुई परेशान, कहा- नहीं कर पा रहीं आराम

By रितिका कमठान | Mar 07, 2025

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव इस सप्ताह के शुरू में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 किलोग्राम तस्करी के सोने के साथ गिरफ्तार हुई है। उनके पास से जांच टीम को सोना भी बरामद हुआ है। सोना मिलने के बाद से ही कन्नड अभिनेत्री रान्या राव की मुसिबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने इस बात को कबूल किया है। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि उन्हें पर्याप्त आराम नहीं मिल रहा था। रान्या को 4 मार्च से 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

‘मैं थक गई हूं’- अभिनेत्री

रान्या राव ने अपने बयान में कहा, “मैंने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व की यात्रा की है और दुबई, सऊदी अरब का दौरा किया है। मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं इस समय थकी हुई हूं क्योंकि मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खाना दिया गया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं खाया। रान्या राव ने अपने बयान में कहा कि उनका मुकदमा निष्पक्ष था तथा उन्होंने कहा कि उनका इकबालिया बयान स्वेच्छा से तथा बिना किसी दबाव के दिया गया था।

 

मामला क्या है?

'माणिक्य' और 'पटकी' जैसी कन्नड़ फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर रान्या को इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के मामले में कथित तौर पर 3 मार्च को दुबई से लौटने के बाद केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर हिरासत में लिया था। अधिकारियों का आरोप है कि रान्या के पास 14.8 किलोग्राम सोना था, जिसे वह देश में तस्करी करना चाहती थी।

वह कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने कहा है कि वह उनके व्यावसायिक मामलों से पूरी तरह "अनभिज्ञ" थे। एएनआई को दिए गए बयान में डीजीपी राव ने कहा कि चार महीने पहले जतिन हुक्केरी से शादी के बाद वह कभी उनके घर नहीं आई। डीजीपी राव ने अपनी सौतेली बेटी के सोने की तस्करी से कथित संबंध के बारे में सुनकर हैरानी और निराशा भी जताई।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित