मुंबई में करोड़ों के सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, DRI ने 11 तस्कर दबोचे

By Renu Tiwari | Nov 12, 2025

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के एक अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भारत में सोने की तस्करी करने और इसे ग्रे मार्केट (अवैध कारोबार से जुड़ा बाजार) में बेचने की एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें आयात नियमों का उल्लंघन किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गई।

इसे भी पढ़ें: Al Falah Medical College के छात्र पूछ रहे सवाल- इतनी बदनामी के बाद अब हमें नौकरी कौन देगा?

अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पूरी तरह सक्रिय इकाई मिली, जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर अन्य रूपों जैसे बार में परिवर्तित किया जा रहा था। सोना पिघलाने वाली इकाइयों से कुल 6.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया तथा भट्टियों का संचालन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना से जुड़ी दो दुकानों पर की गई तलाशी में 5.53 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि डीआरआई ने कुल मिलाकर 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की