सीमा शुल्क अधिकारियों IGI एयरपोर्ट पर 3 करोड़ का सोना किया जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीयहवाईअड्डे पर तकरीबन तीन करोड़ रुपये की नौ किलोग्राम से अधिक की सोने की छड़ों की तस्करी करने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाईलैंड से यहां लौटे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों व्यक्ति बैंकॉक से बुधवार को आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-तीन पर पहुंचे जहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें रोका।

इसे भी पढ़ें: पनीरसेल्वम ने येदियुरप्पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

अधिकारियों ने बताया कि जब उनकी तथा उनके सामान की जांच की गई तो उसमें लाल रंग की टेप में लपेटी गई 9,152 ग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें मिली और 265 ग्राम की सोने की छड़ों के चार छोटे टुकड़े पाए गए। इन्हें चेक-इन-सामान में छिपाया गया था।  उन्होंने बताया कि बरामद किए गए 9,417 ग्राम सोने की कीमत 2,93,44,555 रुपये है। सोना जब्त कर लिया गया है और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने जनवरी 2018 से जुलाई 2019 के बीच करीब 16.80 करोड़ रुपये के 60 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार कर ली।  अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उत्तर, मध्य और दक्षिण दिल्ली में चार परिसरों पर छापे मारे गए।

प्रमुख खबरें

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत

आप को यकीन है कि शीर्ष अदालत केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की अनुमति देगी:भारद्वाज

America: बाइडन ने प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता