बुजुर्ग के घर से 85.5 लाख रुपये का सोना चोरी, तीन घरेलू सहायिकाओं पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

नवी मुंबई में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के घर से 85.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन महिला घरेलू सहायिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेरुल पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने भरोसे का फायदा उठाते हुए करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुरा लिए, जिनकी कुल कीमत 85,50,000 रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी नेरुल की रहने वाली हैं जबकि तीसरी पड़ोसी मुंबई में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में रहती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने रोजमर्रा के काम करते हुए व्यवस्थित रूप से कीमती सामान चुराया और इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग की नजरों में आने से बचती रहीं।’’

पुलिस ने बताया कि सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 (किसी क्लर्क या सेवक द्वारा अपने मालिक या नियोक्ता के कब्जे वाली संपत्ति की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता