Surat airport पर 25 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

सूरत। गुजरात में सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आ रहे तीन यात्रियों तथा एक अधिकारी के पास से करीब 25 करोड़ रुपये की कीमत का 48.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा हाल में पकड़ी गयी सोने की यह सबसे बड़ी खेप में से एक है। डीआरआई ने बताया कि उसने चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उसने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सटीक खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से सात जुलाई को शारजाह से सूरत अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तीन यात्रियों को भारत में सोने की तस्करी के संदेह में पकड़ा।’’

प्रमुख खबरें

Modi-Putin ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, भारत के आसमान को मिलेंगी 5 और S-400 Triumf, जमीन पर Indo-Russian AK-203 Sher Rifles मचाएंगी तहलका

Nepal-China Glacier Data Row | नेपाल ने पहले ही भांप लिया था खतरा...चीन से मांगी थी चेतावनी, डेटा में देरी से हुआ बड़ा विनाश

क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की मौत और दो घायल