दिल्ली हवाई अड्डे पर 73 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2024

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक व्यक्ति को लगभग 73 लाख रुपये मूल्य का विदेशी सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि इंदौर से दिल्ली जा रहे आरोपी (37) को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचने के बाद रोका गया। विभाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सामान की जांच के दौरान यात्री के निजी सामान में कुछ संदिग्ध छवियां देखी गईं और इस दौरान पीली धातु के 13 टुकड़े बरामद हुए, जो विदेशी मूल के सोने के प्रतीत हो रहे थे, जिनका वजन 999 ग्राम था। जब्त किए गए सोने का मूल्य लगभग 72.72 लाख रुपये है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ