गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का पूरा हुआ एक और सपना, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2021

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि आप अगर किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो मां-बाप का आशीर्वाद जरूर ले लें। उनके लिए आपका सम्मान हमेशा फलदायी होता है। 21वीं सदी में हम ऐसी न जाने कितनी घटनाओं से दो-चार होते हैं जहां बच्चे अपने मां-बाप को साथ रखने में हिचकते हैं। उन्हें वृद्ध आश्रम छोड़ आते हैं या फिर सालों साल मुलाकात तक नहीं करते हैं। ऐसे तमाम लोगों के लिए गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक मिसाल पेश की है। टोक्यो ओलंपिक में भारत का डंका बजाने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की है और उसके साथ ही एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा