Government Jobs: रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर निकली भर्ती

By अनन्या मिश्रा | May 07, 2024

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका 24 मई तक दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

इसे भी पढ़ें: CUET 2024 Datesheet: सिर्फ 7 दिनों में पूरा होगा सीयूईटी एग्जाम 2024, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

एजुकेशन

ग्रेजुएशन की डिग्री।

उम्र

18-28 वर्ष।

सैलरी

35400 रुपए प्रतिमाह।

फीस

सामान्य/ओबीसी- 500 रुपए

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी)- 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न

यह एग्जाम 90 मिनट यानी की 1 घंटा 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं हर गलत उत्तर के लिए हर प्रश्न में से एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।

सैलरी

21,700-35,400 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर RPF भर्ती 2024 पर क्लिक करें।

अब एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी।

इस पर अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

सारी डिटेल्स आदि भरकर फीस सबमिट करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार