Goldy Brar बनकर Delhi के कारोबारी से फिर मांगी 5 करोड़ रुपये रंगदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर एक विदेशी नंबर से फिर रंगदारी का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ताजा धमकी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही कारोबारी ने पंजाबी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे जुलाई में एक व्यक्ति का कथित वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है कि कॉल विदेश से की गई थी या इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों के जरिए भेजी गई थी।

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन