Goldy Brar और Lawrence Bishnoi गैंग के नौ सदस्य हुए गिरफ्तार, सात राज्यों में Special Cell ने चलाया बड़ा ऑपरेशन

By रितिका कमठान | May 09, 2024

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों के आपराधिक मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते स्पेशल सेल ने गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सात पिस्तौल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से दिल्ली में सुपारी देकर हत्याओं और अन्य जघन्य अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। 

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण की निगरानी में निरीक्षक शिव कुमार और सतीश राणा के नेतृत्व में एक टीम ने देश के सात राज्यों से एक नाबालिग सहित बिश्नोई और बराड़ गिरोह के नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गोदारा ने बताया कि गिरप्तार किये गये आरोपियों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो-दो आरोपियों और राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं बिहार से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जबकि सतिंदरजीत सिंह उर्फ बराड़ के बारे में ऐसा माना जाता है कि वह कनाडा में छिपा हुआ है। बराड़ को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने वांछित घोषित किया हुआ है। बिश्नोई-बराड़ गिरोह मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और दिसंबर 2023 में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल था। ऐसा माना जाता है कि अभिनेता सलमान खान को धमकी देने और उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी लॉरेंस का हाथ है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण