रानी कमलापति ने तालाब में ली थी समाधी, PM मोदी ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बढ़ाया उनका सम्मान: शिवराज

By अनुराग गुप्ता | Nov 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनजातीय प्रतीकों बैगा माला, पगड़ी, जैकेट एवं तीरकमान भेंटकर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज भगवान बिरसा को प्रणाम करता हूं क्योंकि उन्होंने हमारे आदिवासी जनजातीय समाज को अंग्रेजों के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया था और अपने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बैन होगी अयोध्या पर लिखी गई सलमान खुर्शीद की किताब, हिंदुत्व की बोकोहरम से की गई है तुलना 

भारत में वैक्सीन बनी भी और लगी भी मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत पहले वैक्सीन नहीं बना पाता था लेकिन भारत में वैक्सीन बनी भी और लगी भी। यह वैक्सीन नहीं जिन्दगी का डोज है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने डीजल और पेट्रोल का रेट घटाया और आपने किसानों के लिए डीएपी खाद की कीमत भी कम करके 1200 रुपए में उन्हें दी है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश