वे दिन अब लद गए जब केवल रेल मंत्री के क्षेत्र को ही सुविधाएं मिलती थीं: मोहन यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2024

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि वे दिन लद गए जब सिर्फ देश के रेल मंत्री के क्षेत्र में ही रेल सुविधाएं बढ़ाई जाती थीं। यादव ने यहां भोपाल-रीवा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में यह परंपरा पूरी तरह बदल गई है।

उन्होंने कहा, “पहले रेल मंत्री के क्षेत्र में रेल सुविधाएं बढ़ती थीं। पिछले 10 साल में इस परंपरा को बदला गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन समर्पित किया और अब भोपाल मुख्य स्टेशन का विकास भी तेजी से हो रहा है।” मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि रीवा के लिए हवाई संपर्क भी उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम