'अमरनाथ हादसे की हो जांच', फारूक अब्दुल्ला बोले- पीड़ित परिजनों को अच्छा मुआवजा दें सरकार

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2022

श्रीनगर। अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गए। जबकि 40 लोग लापता हैं। जिसकी तलाश जारी है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस आपस में तालमेल बैठाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और जख्मियों को त्वरित उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने सरकार से इस हादसे को लेकर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से इसकी जांच होनी चाहिए। इंसान की भी गलती हो सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में जो घटना घटी है वह दुखद है। हम उम्मीद करेंगे कि सरकार इस पर जांच बैठाए कि यह कैसे और क्यों हुआ और साफ चीजें लोगों के सामने लाए। सरकार पीड़ित परिवारजनों को अच्छा मुआवाज़ा भी दे।

इसे भी पढ़ें: फिर शुरू हुआ राहत एवं बचाव कार्य, बादल फटने से 16 की मौत, चट्टानों को हटाकर लापता लोगों की हो रही तलाश 

उन्होंने कहा कि आज तक उस जगह पर कैंप नहीं लगाए गए थे, ऐसा पहली बार हुआ है। पंजतरणी में कोई भी कुछ नहीं लगा सकता, ऐसा हमेशा से चलता आ रहा है। मेरे हिसाब से इसकी जांच होनी चाहिए। इंसान की भी गलती हो सकती है। हम पीड़ित परिवारजनों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी