अमित शाह के कश्‍मीर पहुंचते ही आई खुशखबरी, हुर्रियत से तीन और संगठन हुए अलग

By अंकित सिंह | Apr 08, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक एक्स पोस्ट में घोषणा की कि तीन और संगठनों- जम्मू कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू और कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग और कश्मीर फ्रीडम फ्रंट- ने खुद को हुर्रियत से अलग कर लिया है। इस घटनाक्रम को घाटी में लोगों के भारत के संविधान में विश्वास का एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन बताते हुए शाह ने कहा, "मोदी जी का एकजुट और शक्तिशाली भारत का सपना आज और भी मजबूत हुआ है।" शाह के अनुसार, कुल 11 ऐसे संगठनों ने हाल ही में अलगाववाद को त्याग दिया है और भारत के प्रति अपने अटूट समर्थन की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: अमित शाह ने कठुआ में बीएसएफ जवानों की बहादुरी को सराहा, शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

मार्च में शाह ने एक एक्स पोस्ट में बताया था कि दो समूहों- जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत- ने भी अलगाववाद छोड़ दिया है। गृह मंत्री शाह ने सोमवार को कीर्ति चक्र विजेता हुमायूं मुजम्मिल भट्ट की पत्नी और 20 महीने के बेटे से मुलाकात की। हुमायूं मुजम्मिल भट्ट 2023 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। शाह ने अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट ने 2023 में जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे वीरता और देशभक्ति की अमर मिसाल कायम हुई। आज मैंने श्रीनगर में शहीद के परिवार से मुलाकात की और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।"

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा