सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए वेतनमान का हुआ ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2022

नया साल सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया। केंद्र सरकार की तरफ से पहले तो कई सारे फायदे मिलने के बाद अब राज्य की सरकार भी उनकी वेतन में बढ़ोतरी कर रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत नए वेतनमान का ऐलान किया है। शिमला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया। सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान का फायदा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: मनाली से कार्निवल परेड को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र स्तरीय पांच दिवसीय विंटर कार्निवल का शुभारम्भ किया

सीएम जयराम ठाकुर की तरफ से जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार अपने कुल बजट का लगभ 43% कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर खर्च कर रही है। छठा वेतन लागू होने के बाद ये बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने 1050 करोड़ रुपये खर्च करती है। वहीं पेंशनभोगियों को पेंशन देने के लिए 590 करोड़ रुपये की जरूरत होती है।  

प्रमुख खबरें

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट

BRICS Summit में नयी दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, देश और दुनिया की मुख्य खबरें

BRICS Summit में जिनपिंग को सामने बिठा मोदी ने दिए 3 म्यूचुअल मंत्र, कहा- मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए

Suvendu Adhikari ने Chinmoy Krishna का दिया हवाला, Left पर साधा निशाना तो CPM का पलटवार