महिलाओं के लिए अच्छी खबर, एमपी की मोहन सरकार ने बढ़ाया आरक्षण, अबकी बार किया 35% पार

By अंकित सिंह | Nov 05, 2024

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आवंटित आरक्षण कोटा में वृद्धि की घोषणा की। जारी की गई जानकारी के मुताबिक, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाली सरकार ने इसमें 2 फीसदी अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है, जिससे महिलाओं का कोटा 35 फीसदी हो गया है। सरकार के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मप्र में तीन दिन में 10 हाथियों की मौत, नमूने जांच के लिए आईसीएआर-आईवीआरआई भेजे जा रहे

उन्होंने कहा कि इस फैसले के लागू होने से किसानों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और नकद भुगतान पर आसानी से खाद मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने कुल 830 मेगावाट इकाइयों (प्रत्येक 205 मेगावाट के दो बिजली संयंत्र और 210 मेगावाट के दो अन्य संयंत्र) की पिछली बिजली संयंत्र इकाइयों को बंद करके सारनी में 660 मेगावाट का क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने की भी मंजूरी दे दी है। अंत में मंत्री ने यह भी बताया कि कैबिनेट ने राज्य में मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की आयु 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष करने की अनुमति दे दी है। 

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh