भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से बढ़ा इस पाक खिलाड़ी का आत्मविश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

कराची। पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के बल्लेबाज हैदर अली ने कहा है कि एशिया एमर्जिंग नेशंस कप में भारत पर मिली जीत से इस महीने के आखिर में होने वाले आईसीसी युवा विश्व कप के लिये उनका आत्मविश्वास काफी बढा है। हैदर ने कहा कि उन्होंने और कप्तान रोहेल नजीर ने हाल ही में एशिया एमर्जिंग नेशंस कप में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को हराया।

अली ने कहा कि भारत को हराने और प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छे प्रदर्शन से हमारा आत्मविश्वास काफी बढा है। हम जूनियर विश्व कप में पाकिस्तान के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं और रोहेल पिछले कुछ साल में काफी परिपक्व हो गए हैं। हमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट और एशिया एमर्जिंग नेशंस कप खेलने का मौका मिला जो पाकिस्तान ने जीता। हम दूसरे खिलाड़ियों को भी विश्व कप जीतने के लिये प्रेरित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria