संवत वर्ष 2076 की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 192 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,625 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में नये संवत वर्ष 2076 की शुरुआत अच्छी रही।एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में निवेशकों की खरीदारी अच्छी रही जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 192 अंक चढ़कर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,600 अंक से ऊपर रहा। 

इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई बहुत खराब, लेकिन पिछले तीन वर्षों से बेहतर

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टाटा मोटर्स, येस बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्दा, वेदांता, इन्फोसिस और टेक महिन्द्रा के शेयरों में अच्छा उछाल दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मारुति लिमिटेड, भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर मूल्य में 0.78 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।  शेयर ब्रोकरों ने कहा कि संवर्त वर्ष 2076 की शुरुआत के मौके पर निवेशकों में उत्साह रहा। खरीदारी का जोर रहने से एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में तेजी का रुख रहा। दूरसंचार और टिकाऊ उपभोक्ता सामानों को छोड़कर दूसरे क्षेत्रों के समूह सूचकांक में तेजी रही।पिछले संवत वर्ष 2075 में पूरे वर्ष के दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,066.15 अंक यानी 11.62 प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी सूचकांक 1,053.90 अंक यानी 10 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई और एनएसई सोमवार 28 अक्टूबर को ‘दिवाली बलीप्रतिपदा’ के उपलक्ष्य में बंद रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा