अलविदा 'Asha Tai'! राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2026

दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। गायिका का पार्थिव शरीर बाद में अस्पताल से यहां लोअर परेल स्थित उनके आवास पर लाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम को भोसले के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले दिन में, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि लोग लोअर परेल के कासा ग्रैंड में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत