‘अलविदा घुसपैठियों’, असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा ने 37 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने पर चुटकी ली

By रेनू तिवारी | Sep 23, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि 37 अवैध बांग्लादेशियों को असम से ‘‘वापस भेज’’ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घुसपैठियों से इसी तरह निपटा जाएगा। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अलविदा घुसपैठियों, असम में आपका समय समाप्त। 37 अवांछित मेहमानों को श्रीभूमि सेक्टर से उनके अपने वतन बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: दूसरी बार पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा, पूरा असम गमगीन

असम पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

इससे पहले असम पुलिस ने एक सक्रिय अभियान में मंगलवार रात करीमगंज ज़िले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया जो अवैध रूप से भारत में घुस आया था।

मुस्तकीन इस्लाम नाम के इस व्यक्ति को सीमा बाड़ पार करने के बाद हिरासत में लिया गया। पूछताछ और ज़रूरी क़ानूनी प्रक्रियाओं के बाद, उसे बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत, शहर में जलभराव और ट्रैफिक जाम, IMD ने और बारिश की भविष्यवाणी की

बांग्लादेश के साथ असम की सीमा 276.5 किलोमीटर लंबी है, जिसमें बराक घाटी के कछार और करीमगंज ज़िले और निचले असम के धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर ज़िले प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्र हैं, जहाँ घुसपैठ की ऐसी कोशिशों के ख़िलाफ़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल