वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी ले सकती है गूगल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

लंदन। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल भारत में वोडाफोन आइडिया के कारोबार अल्पांश हिस्सेदारी खरीद सकती है। हाल ही में गूगल की प्रतिद्वंदी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। 

इसे भी पढ़ें: टिक टॉक से ज्यादा पॉपुलर हुआ भारतीय ऐप Mitron, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

जियो प्लेटफॉर्म्स देश की सबसे नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का परिचालन करती है। फाइनेंशियल टाइम्स की बृहस्पतिवार को छपी रपट के मुताबिक गूगल दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकती है। हालांकि इस बारे में दोनों कंपनियों ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा