क्या 2.5 अरब यूजर्स का डेटा खतरे में है? गूगल ने दावे का सच बता दिया

By Kusum | Sep 02, 2025

गूगल ने ट्रेंड हो रही जीमेल मास सिक्योरिटी वॉर्निंग वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसे दावे गलत हैं और कंपनी ने कोई ब्रांड अलर्ट जारी नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि जीमेल की प्रोटेक्शन लेयर्स सामान्य रूप से काम कर रही हैं। फिशिंग/मालवेयर के अधिकांश प्रयास प्लेटफॉर्म-लेवल पर ब्लॉक किए जाते हैं। इस बीच, वायरल हेडलाइन्स में 2.5 बिलियन यूजर्स, बड़े डेटा ब्रीच और तुरंत पासवर्ड बदलने जैसी बातों को कंपनी ने सिरे से नकार दिया है। 

कन्फ्यूजन का एक कारण पहले से चर्चित फिशिंग/इम्पर्सनेशन एक्टिविटी और Saleforce लिंक्ड इन्फो के दुरुपयोग की खबरों को मास जीमेल अलर्ट की तरह पेश कर देना रहा। गूगल में स्पष्ट किया कि पासवर्ड/जीमें अकाउंट्स के लीक होने जैसा कोई जनरल ब्रीच अलर्ट नहीं है और प्रभावित अकाउंट्स/कॉन्टैक्ट आधारित सूचनाएं पहले ही टार्गेटेड तरीके से हैंडल की गई थीं। 

गूगल ने कहा कि जीमेल की प्रोटेक्शन मजबूत और इफेक्टिव है और मास सिक्योरिटी वार्निंग वाले दावे गलत हैं। साथ ही, कंपनी ने रिमाइंड किया कि फिशिंग जैसे थ्रेट्स लगातार रहते हैं, लेकिन सिस्टम्स 99.9 प्रतिशत से अधिक अटैक्स को ब्लॉक कर देते हैं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद