भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की। इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। कम्पनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है...इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।’’

इसे भी पढ़ें: नेशनल वॉर मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तीनों सेना प्रमुखों सहित मौजूदा सभी ने रखा मौन

‘ओ’ अक्षर में तबला और ‘जी’ में सैक्सोफोन नजर आ रहा है। इन संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल परेड में सेना की कई टुकड़ियों के बैंड द्वारा किया जाता है। ‘एल’ अक्षर के आसपास शांति के प्रतीक के रूप में दो सफेद कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। गूगल ने 2021 में, गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए डूडल में भारत के जीवंत रंगों, कला, संस्कृति, परिधान एवं विरासत को दिखाया था।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान