क्या है गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम? भारतीय स्टार्टअप को बिलिंग से जुड़ने के लिए दी गई डेडलाइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। इंटरनेट उत्पाद एवं सेवायें देने वाली कंपनी गूगल ने सोमवार को कहा कि भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिये उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिये समयसीमा को छह माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है।उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सविर्सिज बेचने के लिये अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिये दबाव नहीं डाल सकती है। यहां यह देखना रूचिकर है की इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रायड मिनि एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है।इससे भारतीय ऐप डेवलपर को समर्थन मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग