1 GB से कम रैम वाला स्मार्टफोन है? Google Go करेगा मुश्किलें दूर

By शुभा दुबे | Dec 06, 2017

तकनीक के माध्यम से लोगों की जिंदगी आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर तरह-तरह की सुविधाएं देने वाले Google ने कुछ और नयी सेवाओं की घोषणा की है। इन नई सेवाओं में Google Go, टू व्हीलर नेविगेशन और तेज एप में नया फीचर जोड़ा जाना प्रमुख है। आइए जानते हैं गूगल की नई घोषणाओं के बारे में विस्तार से- 

एंट्री लेवल के स्मार्टफोन वालों के लिए खुशखबरी

 

अगर आप एंट्री लेवल का स्मार्टफोन उपयोग करते हैं और फोन की धीमी गति से परेशान हैं तो गूगल आपकी मदद के लिए आगे आया है। गूगल ने अपने वार्षिक आयोजन Google for India में भारत के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं जिनमें एंड्राइड Oreo का ‘Go’ एडिशन महत्वपूर्ण है। यह एंट्री लेवल के स्मार्टफोन्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। गूगल ने इस उत्पाद को पेश करते हुए कहा है कि जो लोग अपने 512 MB से 1 GB रैम वाले मोबाइल फोन की धीमी गति से परेशान हैं अब उनका अनुभव बेहतर हो सकेगा। अकसर यह देखा जाता है कि एंट्री लेवल के स्मार्टफोन्स में एप्लीकेशन तो सभी होते हैं लेकिन वह इतने धीमे चलते हैं कि कोई भी कार्य ढंग से नहीं हो पाता लेकिन अब यह मुश्किल दूर हो जायेगी और सभी एप तेज गति से काम कर सकेंगे।

 

एप की खासियत

 

आपके लिए काम की बात यह भी है कि Google ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के बीच स्विच करना आसान बना दिया है। यह एप दस भारतीय भाषाओं- हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में बड़े सही तरीके से काम करता है। आप उक्त भाषाओं में कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नया अनुकूलित Go ऐप 40 प्रतिशत कम डेटा का उपभोग करता है। Google Go भारत में Google Play Store पर उपलब्ध करा दिया गया है।

 

मुनाफे पर नजर

 

Google का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा आबादी को इंटरनेट से जोड़ा जाये और तकनीक की मदद से उसकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाया जाये। बड़े शहरों और कस्बों की अधिकतर जनता इंटरनेट के साथ कनेक्ट है इसलिए Google की नजर अब भारतीय गाँवों की ओर है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक डेटा खपत में भारत दुनिया में नंबर एक पर आ गया है इसलिए इंटरनेट कंपनियों का प्रयास है कि जो आबादी अब भी इंटरनेट कनेक्टिविटी से बची हुई है उसे भी इसके दायरे में लाकर मुनाफा कमाया जाये।

 

Google Go को लाने का उद्देश्य यह भी रहा कि लोगों को यह पता चले कि इंटरनेट कैसे उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बना सकता है। आपको गूगल मैप की सहायता चाहिए हो या कोई बिल भरना हो या फिर किसी भी विषय पर कोई भी जानकारी चाहिए हो, वह सभी पलक झपकते ही अब हर गति वाले फोन पर संभव है। 

 

टू व्हीलर नेविगेशन

 

भारत की बड़ी आबादी टू व्हीलर का उपयोग करती है इसे देखते हुए Google ने गूगल मैप में विशेष रूप से टू व्हीलर मोड लाने की भी घोषणा की है। कार या अन्य कोई चार पहिया वाहन चलाते समय जिस तरह गूगल मैप आपको शॉर्टकट या कम ट्रैफिक वाले रास्ते बताता है उसी तरह टू व्हीलर मोड में गूगल मैप आपको वह शार्टकट रास्ते बतायेगा जिस पर सिर्फ टू व्हीलर ही जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इससे बड़े तबके को फायदा होगा और समय पर पहुंचना संभव होगा।

 

तेज में जोड़ा गया नया फीचर

 

गूगल का पेमेंट एप तेज इसी साल में सितंबर में लान्च हुआ था और पेटीएम को काफी कड़ी टक्कर देते हुए 12 मिलियन यूजर्स अपने साथ जोड़ चुका है। कंपनी ने इस एप में बिल का भुगतान करने के लिए नया फीचर जोड़ा है।

 

- शुभा दुबे

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व