Google ने कर्मचारियों को कर दिया परेशान, जारी किया नया फरमान, छंटनी के बाद आए निर्देश

By रितिका कमठान | Apr 30, 2025

टेक कंपनी गूगल ने कुछ समय पहले ही वर्कप्लेस को लेकर नई जानकारी साझा की थी। जब से कंपनी में ये नया फरमान आया है तभी से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। फरवरी के महीने में ही गूगल क्लाउड और एचआर टीम से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इस कदम के पीछे गूगल ने हवाला दिया ता कि बेहतर तरह से ऑपरेट करने और कंपनी में बनी गैरजरुरी लेयर्स को हटाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

इसी बीच गूगल ने बॉयआउट्स का भी ऑफर किया था। बता दें कि कर्मचारियों को नौकरी से बेदखल करने के बाद कंपनी ने ऐसा फैसला किया है जो कर्मचारियों को और मुसीबत में डालेगा। ये फैसला कंपनी के कई अन्य विभागों पर भी असर डाल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने कहा है कि अब हर कर्मचारी को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से ही काम करना होगा। जो कर्मचारी ऑफिस में आकर काम नहीं करेगा, कंपनी उसकी छुट्टी कर देगी। ये निर्देश उन कर्मचारियों के लिए भी है जो दूर दराज के इलाकों में काम करते है।

इस संबंध में कंपनी ने मेमो भी जारी किया है जिसमें गूगल टेक्निकल सर्विसेज के कर्मचारियों की कार्य-व्यवस्था को बदलाव के संबंध में जानकारी दी गई है। गूगल टेक्निकल सर्विस के कर्मचारी ही हैं जिन्हें रिमोट से हाईब्रिड मॉडल में काम करना होगा। वहीं जो कर्मचारी कंपनी के नियमों का पालन नहीं करेगा उन्हें टर्मिनेशन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub