Google Maps का नया AI अवतार: अब बोलकर पूछें रास्ता, मिलेगी जाम की रियल-टाइम जानकारी, सफर होगा सुरक्षित

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2025

जबसे Gemini AI आया है तबसे Google Maps काफी स्मार्ट हो चुका है। अब यूजर्स ड्राइविंग के दौरान बिना स्क्रीन टच किए सवाल पूछ सकते हैं। जैसे कि उन्हें यह जानने में सहायक होगा कि करीबी पेट्रोल पंप किधर है? और आस-पास पार्किंग उपलब्ध है? यह फीचर गूगल कैलेंडर के जीमेल से कनेक्ट होकर रिमांडर तक सेट कर सकता है। अब आप बातचीत के दौरान यूजर मैप्स के साथ पूरा सफर कंट्रोल कर पाएंगे।

भारत में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा जाम लगता है। अब गूगल मैप्स में नेविगेशन ऑन न होने पर भी यूजर्स को ट्रैफिक जाम, रूट ब्लॉक और रोड अपडेट की जानकारी मिलेगी। इस अपडेट से ड्राइवर समय रहते हुए रास्ता बदलकर देरी से बच पाएंगे। इस फीचर की मदद से गूगल मैप्स के यूजर्स को उन क्षेत्रों के पास चेतावनी देगा जहां दुर्घटना लगातार रहती है। बता दें कि, यह फीचर गुरुग्राम, साइबराबाद, चंडीगढ़, फरीदाबाद जैसे शहरों में उपलब्ध है।

स्पीड लिमिट अब स्क्रीन पर

गूगल मैप्स भारतीय शहरों में सरकारी रूप से निर्धारित स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। यह सुविधा मुंबई, लखनऊ, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में उपलब्ध है।

हाईवे की रियल-टाइम जानकारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ साझेदारी के चलते अब मैप्स हाईवे पर सड़क मरम्मत, डायवर्जन, पब्लिक टॉयलेट, पेट्रोल पंप, फूड प्वाइंट, सर्विस एरिया की अधिकारिक जानकारी देगा। यह भी एक रियल समय में।

दोपहिया चालकों के लिए वॉइस-नेविगेशन

बता दें कि, नौ भारतीय भाषाओं में वॉइस गाइडेंस मिलेगा। यह खासकर फ्लाईओवर और जटिल जंक्शनों के लिए है। 

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच