Google Maps ने फंसा दिया, असम जा रही थी पुलिस, पहुंच गई नागालैंड, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2025

हम सभी आए दिन कहीं भी जाने के लिए गूगल मैप का प्रयोग करते हैं। रास्ता नहीं मालूम होने पर ये हमारी परेशानी को कई बार आसान बनाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि गूगल मैप हमें जहां जाना होता है उसकी बजाए गलत जगह पर लाकर छोड़ देता है। लेकिन गूगल मैप इस बार पुलिस को इस कदर भारी पड़ गया कि उन्हें रातभर बंधक बनकर रहना पड़ा। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं। दरअसल, असम के जोरहाट जिले की पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। असम पुलिस की 16-सदस्यीय एक टीम छापेमारी के दौरान गूगल मैप्स के जरिये अनजाने में नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपराधी समझकर उनपर हमला कर दिया और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा। 

इसे भी पढ़ें: Assam Coal Mine Accident | असम में कोयला खदान के अंदर फंसे नौ खनिकों में से एक का शव बरामद, आठ अभी भी अंदर

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम के 16 कर्मियों में से केवल तीन वर्दी में थे और बाकी सभी सादे कपड़ों में थे। इससे स्थानीय लोगों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने टीम पर हमला भी किया और हमारा एक कर्मी घायल हो गया। नगालैंड में प्रतिकूल स्थिति की सूचना मिलने पर जोरहाट पुलिस ने तुरंत मोकोकचुंग के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, जिन्होंने असम पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी। स्थानीय लोगों को तब एहसास हुआ कि यह असम से आई असली पुलिस टीम थी और उन्होंने घायल व्यक्ति सहित पांच सदस्यों को छोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने शेष 11 लोगों को रात भर बंधक बनाए रखा। सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया और बाद में वे जोरहाट पहुंच गए। 

प्रमुख खबरें

रुपये में शानदार मजबूती! डॉलर के मुकाबले 15 पैसे सुधरा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत

Stock Market Opening | शेयर बाजार में तेजी! सेंसेक्स 176 अंक और निफ्टी 34 अंक उछला, आईटी शेयरों में आई बहार; ट्रेंट 9.8% टूटा

तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

विदेश मंत्री एस जयशंकर की Bahrain यात्रा! शाह हमद बिन ईसा से की मुलाकात, भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार