Google Nano Banana: AI से फोटोज़ एडिटिंग की नई सुविधा भारत और अमेरिका में शुरू

By Ankit Jaiswal | Oct 20, 2025

Google ने हाल ही में अपनी नई AI-सक्षम इमेज एडिटिंग सुविधा 'Nano Banana' लॉन्च किया है, जो अब Google Search में उपलब्ध है। बता दें कि यह फीचर यूजर्स को Lens और AI Mode के जरिए तुरंत फोटो बदलने की सुविधा देता है। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस सुविधा का ऐलान 16 अक्टूबर को कंपनी के आधिकारिक X अकाउंट के जरिए किया गया।

गूगल ने एक डेमो वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक महिला की तस्वीर को विंटेज ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो बूथ स्ट्रिप में बदला गया। उन्होंने AI से कहा कि “हर शॉट में मेरा फेस बदल दो,” जिसके परिणाम काफी प्रभावशाली और रचनात्मक दिखे।

गौरतलब है कि गूगल ने 13 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट में कुछ टिप्स और ट्रिक्स भी शेयर कीं। यूजर्स, जो कैमरा श्योर महसूस करते हैं, वे रियर कैमरा का इस्तेमाल करें या गैलरी में मौजूद फोटो चुन सकते हैं। यह फीचर विचारों को विज़ुअलाइज़ करने के लिए आदर्श है, जैसे पालतू जानवरों के लिए हैलोवीन कॉस्ट्यूम की योजना बनाना। AI Mode पूरी तरह नई इमेज बनाने की सुविधा भी देता है और यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स के जरिए स्टाइलिंग या समान प्रोडक्ट खोजने के लिए AI के साथ बातचीत जारी रख सकते हैं।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, Nano Banana की इमेज एडिटिंग सुविधाएं फिलहाल अमेरिका और भारत में अंग्रेज़ी में उपलब्ध हैं। गूगल ने पुष्टि की है कि आने वाले महीनों में इसे अन्य देशों और भाषाओं में भी जारी किया जाएगा, जिससे AI-सक्षम क्रिएटिव टूल्स का वैश्विक विस्तार होगा हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान

Nutrient Deficiency: India में Vitamin B12 की कमी बनी Health Problem, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल

Greater Noida में Godrej Properties का बड़ा धमाका! ई-नीलामी में जीती 23.2 एकड़ जमीन, विकसित करेगी ₹7,000 करोड़ की आवासीय परियोजना