भारत में शुरू हुई Google Pixel 10a की बिक्री, जानें कीमत से लेकर बैटरी की पूरी जानकारी

By Kusum | Mar 06, 2026

Google Pixel 10a को पिछले महीने माउंटेन व्यू की टेक कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप पिक्सल 10 सीरीज के एंट्री-लेवल एडिशन के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च किया था। लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी ने हैंडसेट के लिए प्री ऑर्डर शुरू कर दिए थे। अब गूगल पिक्सल 10a देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये सिंगल RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और चार कलर ऑप्शन में आता है। फोन एंड्रॉइड 16 के साथ आता है। इसमें वही चिपसेट है जो पिछले साल की पिक्सल 9 सीरीज में था। 

Google Pixel 10a लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 के साथ आता है। गूगल ने नए स्मार्टफोन के लिए सात साल के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। हैंडसेट में 6.3 इंच डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला 7i प्रोटेक्शन ऑफर करता है। 

गूगल का अपना Tensor G4 चिपसेट, गूगल पिक्सल 10a को पावर देता है, साथ में Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर भी है। इसके अलावा इशमें 8GB रैमऔर 256 GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। टेक दिग्गज का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5,100Ah की बैटरी है जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 153.9X73x9mm है और वजन लगभग 183g है। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष