Google अक्‍टूबर में लॉन्‍च करेगा Pixel 4a स्‍मार्टफोन, जानिए इसके दाम और फिचर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

नयी दिल्ली। गूगल अपने नए स्मार्टफोन ‘पिक्सल 4ए’ को अक्टूबर में भारतीय बाजार में पेश करेगी। हालांकि कंपनी अपना 5जी प्रौद्योगिकी आधारित ‘पिक्सल 5’ और ‘पिक्सल 4ए(5जी)’ भारत और सिंगापुर के बाजार में नहीं उतारेगी। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने अपने ‘पिक्सल 4’ और ‘पिक्सल 4एक्सएल’ को भी भारतीय बाजार में पेश नहीं किया था। गूगल ने एक ब्लॉग में कहा, ‘‘ पिछले साल ‘पिक्सल 3ए’ ने लोगों को सस्ती कीमतों पर पिक्सल के अच्छे फीचर उपयोग करने का मौका दिया। इस साल ‘पिक्सल 4ए’ से उन्हें अतुल्नीय कैमरा और कई अन्य फीचर उपयोग करने का मौका मिलेगा जो समय के साथ उनके फोन को बेहतर बनाएंगे। इसे अक्टूबर में भारत में पेश किया जाएगा।’’ फोन की कीमत के बारे में गूगल ने कहा कि वह इसकी घोषणा इसे पेश करने के आसपास करेगी।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga