जानिए Google Pixel 4a की क्या हैं खूबियां और इसके फीचर्स

By मिथिलेश कुमार सिंह | Feb 22, 2020

इंटरनेट ब्राउजिंग में बेहतरीन सर्विस देने के बाद गूगल फोन की दुनिया में  भी अपना पैर मजबूती से जमाते जा रहा है। गूगल पहले ही गूगल पिक्सल 3 और 3a सेगमेंट के फोन मार्केट में उतार चुका है। अब इसी पिक्सेल सीरीज में गूगल 4a और 4a XL स्मार्टफोन 29 जनवरी 2020 को लांच कर चुका है।

इसे भी पढ़ें: 64 MP क्वाड कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A71, जानिए फीचर्स और कीमत

इस फोन में भी गूगल के अन्य मोबाइल्स की तरह इस फोन में भी 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है और टाइप सी पोर्ट भी इस फोन में मौजूद है। हालांकि कहा जा रहा है कि गूगल अपने 3a सीरीज में ही थोड़े बदलाव करके पिक्सेल 4a फोन लांच किया है। जब गूगल का पिक्सल 2 लांच हुआ तो उसके साथ ही पिक्सल 2 एक्सएल, पिक्सल 3 के साथ पिक्सल 3 एक्सएल लॉन्च हुआ। 

उसी पैटर्न को लाइनअप करते हुए गूगल पिक्सेल 4a के साथी गूगल पिक्सल 4a एक्सएल भी लांच किया गया है। यूं फोन के दोनों डिजाइन में कोई खास अंतर नहीं होता है, बल्कि एक्सएल के डिस्प्ले थोड़े बड़े होते हैं। बाकी फीचर्स दोनों ही फोन में लगभग बराबर होता है। वहीं पिक्चर 4a पिक्सेल सीरीज का पहला ऐसा कैमरा होगा जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा के लिए पंच कट आउट दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कीमत

इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्राइड 10 पर है, जबकि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 730 प्रोसेसर है। इसका रियर कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का तो इसका सेल्फी कैमरा भी 12.2 मेगापिक्सल का ही है। इस फोन में 4GB का रैम और 64GB का स्टोरेज दिया गया है, जो इस सेगमेंट के लिहाज से बेहतर कहा जा सकता है। वहीं इस फोन के डायमेंशन की बात करें तो यह 144.2 x 69.5 x 8.2mm का है।

वहीं इस फोन की कीमत के बारे में बात करें तो यह फोन भारत में 40 हजार के आसपास में मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि अपने सेगमेंट में यह लोगों को खासा पसंद आएगा।

- मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

Instagram पर मुलाकात और फिर देश विरोधी साजिश, STF की गिरफ्त में Hamim Mondal और उसकी गर्लफ्रेंड Arpita Sarkar

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा