गूगल ने डूडल बनाकर बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय को किया याद

By अंकित सिंह | Oct 12, 2019

कोलकाता। सर्च इंजन गूगल ने आज बंगाली कवयित्री, कार्यकर्ता और शिक्षाविद् कामिनी रॉय को डूडल बनाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कामिनी रॉय की आज 155वीं जयंती है। कामिनी रॉय का जन्म 12 अक्तूबर, 1864 को तत्कालीन बंगाल के बाकेरगंज जिले में हुआ था। कामिनी रॉय ने पर्दा प्रथा से मुक्ति के लिए बौद्धिक आंदोलन के जरिये पुरुष प्रधान समाज से लंबी लड़ाई लड़ी।  

इसे भी पढ़ें: Google Doodle: डॉ. हरबर्ट डेविड क्लेबर हर नशे की लत को छुड़ाने में माहिर थे ...

कामिनी रॉय आजीवन महिला अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रहीं। उनकी आवाज की गूंज सारे देश में सुनी गई जो महिला आजादी और उनके सशक्तीकरण के लिए उठाती रही। ब्रिटिश काल के ग्रेजुएट ऑनर्स की डिग्री हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने संस्कृत में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद कामिनी रॉय ने कोलकाता यूनिवर्सिटी के बेथुन कॉलेज से 1886 में ग्रेजुएट होने के बाद वहीं प्रवक्ता हो गईं। 

प्रमुख खबरें

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police

Noida: जीएसटी घोटाले में दिल्ली का कारोबारी, पत्नी, बेटा गिरफ्तार

Rajasthan के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान शुरू