सरकारी आदेश पर Google का एक्शन, Play Store से Telegram ऐप गायब, Apple भी जल्द हटाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2026

 गूगल ने संदेश ऐप टेलीग्राम को प्ले स्टोर से हटा दिया और सरकार के आदेश का पालन करते हुए एप्पल भी जल्द ऐसा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार ने आगामी नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को रोकने के लिए गूगल और एप्पल को टेलीग्राम ऐप को अस्थायी रूप से ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘ सरकार ने गूगल और एप्पल से ऐप को अस्थायी रूप से हटाने को कहा है।

इसके तहत भारत में टेलीग्राम मंच की पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि तक (22 जून, 2026 तक) प्रतिबंधित किया गया है। यह अवधि नीट (स्नातक) 2026 पुनर्परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगी। एक अलग आदेश में टेलीग्राम को 30 जून तक पहले से भेजे गए संदेशों के लिए संदेश संपादन सुविधा को भारत में निष्क्रिय करने को कहा गया है, ताकि राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े कथित ‘‘पेपर लीक’’ के बाद बनाए गए साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

ड्रग्स के खिलाफ 7 पैमानों पर Telangana ANTF का 80% से ज्यादा स्कोर, केंद्र से मिला राष्ट्रीय सम्मान

SC/ST Act: पीड़ितों की सुरक्षा और सहायता में न हो देरी, Uttarakhand सरकार करेगी डिजिटल निगरानी

Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के कूटनीतिक मायने