हैकर्स ने डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन के कैम्पेन को हैक करने का किया प्रयास: गूगल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

बोस्टन। गूगल ने कहा है कि कुछ हैकर्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के अभियान को निशाना बनाने की कोशिश की हालांकि उनके सफल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। कम्पनी के ‘थ्रेट अनैलिसिस ग्रुप’ के निदेशक शेन हंटली के ट्विटर पर इसकी जानकारी देने के बाद कम्पनी ने इसकी पुष्टि की है। हंटली ने कहा कि चीन के समूह ‘हरकेन पैंडा’ ने ट्रम्प के अभियान के सदस्यों और ईरान के समूह ‘चार्मिंग किटन’ ने बाइडन के अभियान के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की कोशिश की। इस तरह के ‘फ़िशिंग’ (हैक करने के) प्रयासों में आमतौर पर फर्जी ईमेल शामिल होते हैं, जिसमें ‘मैलवेयर’ के जरिए पासवर्ड चुराने या यंत्रों को दूषित करने कोशिश की जाती है। ‘मैलवेयर’ एक प्रकार का वायरस है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर पर किसी की पहचान चोरी करने या गोपनीय जानकारी में सेंध लगाने के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा