घर बैठे कमाने का शानदार मौका दे रहा है google, फोन पर टास्क पूरा कर करें कमाई

By अंकित सिंह | Dec 11, 2020

हर कोई घर बैठे पैसा कमाना चाहता है। पर सवाल यह है कि यह मौका उसे कैसे मिलेगा? पिछले सप्ताह भी हमने आपको बताया था कि आखिर घर बैठे कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं। इस सप्ताह भी आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, भारत में जल्द ही गूगल टास्क मेट ऐप लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बकायदा इसकी टेस्टिंग की भी शुरुआत कर दी है। आप अपने स्मार्टफोन में इस ऐप का इस्तेमाल कर पैसे कमा सकते हैं। वर्तमान की बात करें तो यह एप्लीकेशन बीटा परीक्षण में है और एक खास रेफरल कोड की वजह से चुनिंदा लोगों तक ही सीमित है। हालांकि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पैसे कमाने के लिए आपको स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर कुछ साधारण टास्क पूरे करने होंगे, जैसे कि रेस्टोरेंट की तस्वीर लेना, सर्वे के सवालों का जवाब देना, अंग्रेजी से किसी अन्य भाषा में वाक्य को ट्रांसलेट करना इत्यादि...

सीटिंग टास्क में आपको घर बैठे काम करने की अनुमति मिलेगी। इस कार्य के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने घर पर बैठे ही स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर यह काम पूरा कर सकते हैं। जबकि फील्ड टास्क के लिए आपको आस पास जाना हो सकता है। इन टास्क में तस्वीरें खींचना, मैपिंग के बारे में जानकारी देना शामिल है।  गूगल टास्क मेट ऐप के बारे में 3 बातें कहीं जा सकती है जिससे की इसके कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

- पहला है कि ऐप का इस्तेमाल कर आसपास में मौजूद टास्क को ढूंढना

- कमाई शुरू करने के लिए टास्क को तय समय में पूरा करना

- और अपनी कमाई को हासिल करने के लिए एक कैश ऑउट कराना

सबसे अच्छी बात यह भी है कि अगर यूजर को किसी टास्क को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं है और वह इसे नहीं कर सकता है तो वह उस टास्क को छोड़कर अगले टास्क की ओर बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के बिना अटल पेंशन योजना अकाउंट कैसे खोलें

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर इसका पेमेंट कैसे होगा?

यूजर आसान तरीके से इस ऐप का इस्तेमाल कर कमाई कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टास्क के पूरा करने पर यूजर को स्थानीय करेंसी में पेमेंट किया जाएगा। हालांकि टास्क मेट एप से अर्निंग को हासिल करने के लिए यूजर को थर्ड पार्टी प्रोसेसर से बैंक खाता लिंक कराना होगा। टास्क को हासिल अर्निंग को कैश आउट करने के लिए यूजर को अपने ई—वॉलेट या अकाउंट डिटेल्स को गूगल टास्क मेट ऐप में पेमेंट पार्टनर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके साथ ही अपने प्रोफाइल पेज पर जाकर कैशऑउट विकल्प पर क्लिक भी करना होगा। अब आप अपने पैसे को आसानी से निकाल सकते हैं।

- अंकित सिंह

प्रमुख खबरें

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

शनिवार को हड़ताल पर जाएंगे Gig Workers, जानें क्या है उनकी मांगें?

MSP में मामूली बढ़ोतरी, फिर Petrol-Diesel महंगा! AAP का BJP पर बड़ा हमला- किसानों को लूटा

मुंह पर चिपकाई मोदी की तस्वीर, ब्रिटेन के कट्टरपंथी ने मचाया हड़कंप