गूगल को ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में मिली जीत, प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ली राहत की सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

वाशिंगटन। सुप्रीम कोर्ट ने ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में गूगल के पक्ष में फैसला दिया है। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों ने राहत की सांस ली है। न्यायालय ने कहा कि गूगल ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्रणाली के लिए विकास के लिए कोड को ‘नकल’ कर कुछ गलत नहीं किया है। अब इस प्रणाली का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन में होता है। एंड्रॉयड के विकास के लिए गूगल ने नए कंप्यूटर कोड की लाखों लाइनें लिखी थीं। इसे 2007 में जारी किया गया था। इसके अलावा उसने ऑरैकल के जावा प्लेटफार्म पर कॉपीराइट वाले कोड की 11,500 लाइनें भी इस्तेमाल की थीं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, रात 10 से सुबह 5 तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम ने इस मामले में गूगल का पक्ष लिया था। ऑरैकल को इस मामले में फिल्म और रिकॉर्डिंग उद्योग के साथ प्रकाशकों का समर्थन मिला था। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी ऑरैकल का पक्ष लिया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा