Gopal Khemka Murder case: नीतीश बोले, दोषी को भी बख्शा नहीं जाएगा, तेजस्वी का सवाल- क्या अब भी ये जंगलराज नहीं?

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

पटना के प्रमुख व्यवसायी और भाजपा नेता गोपाल खेमका की गांधी मैदान स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार हमलावर खेमका का इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जो एक सुनियोजित हत्या का संकेत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि नीतीश नीत राक्षसराज में बिहार में कानून - व्यवस्था की अंत्येष्टि हो चुकी है। राजधानी पटना के साथ - साथ पूरे सूबे में बेलगाम अपराध का आलम तो कुछ ऐसा है कि अगर किसी दिन ये सुनने को मिले कि बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुख्यमंत्री आवास में घुस कर किसी वारदात को अंजाम दे दिया तो कोई आश्चर्य नहीं होगा..!! 

इसे भी पढ़ें: Bihar: उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था कत्ल, विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार

उन्होंने आगे कहा कि वर्त्तमान बिहार की कड़वी व् दुःखद सच्चाई तो यही है कि "नक्कारेपन की पराकाष्ठा पार कर चुकी नीतीश कुमार जी की सरपरस्ती वाली नक्कारी सरकार के शासन में पूरा पुलिस - प्रशासनिक महकमा नक्कारों की टोली बना बैठा है, आपराधिक घटनाओं के पश्चात महज खानापूर्ति के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना और जाँच , अनुसंधान की खानापूर्ति करने से ज्यादा कुछ भी करने लायक नहीं रह गयी है बिहार की पुलिस" । मुख्यमंत्री - उप - मुख्यमंत्री कानून - व्यवस्था पर समीक्षा बैठकों की औपचारिकता पूरी कर अपनी  जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं और पुलिस महकमे के मुखिया व् जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारीगण घिसी - पिटी , रटी - रटायी बातें दुहरा कर खुद अपनी पीठ थपथपा लेते हैं।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन