दिल्ली सरकार के पहले ग्रीनहाउस का गोपाल राय ने किया उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पहले ग्रीनहाउस का उद्घाटन किया। छोटे पौधों को हरा रखने के लिए तैयार यह ग्रीनहाउस आईटीओ नर्सरी में स्थित है। यहां आधुनिक तकनीक के जरिए पौधों को पोषण प्रदान किया जाएगा। राय ने कहा कि ग्रीनहाउस को कम से कम समय में अधिक से अधिक चिकित्सकीय पौधे उगाने के लिए तैयार किया गया है। उन्हें उद्धृत करते हुए एक बयान में बताया गया, ‘‘ हमने पहले ग्रीनहाउस का उद्घाटन किया। सभी नर्सरी में धीरे-धीरे ग्रीनहाउस तैयार किया जाएगा।’’ दिल्ली सरकार पांच जून से वन विभाग के 14 नर्सरी से चिकित्सकीय पौधा मुफ़्त में वितरित कर रही है। राय ने बताया कि नर्सरी ने पिछले साल करीब सात लाख चिकित्सकीय पौधे लोगों में वितरित किए।

प्रमुख खबरें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा

Ramayana रिलीज: Ranbir Kapoor और Yash के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा

Delhi Court ने दंगा और जानलेवा हमले के आरोपी रुस्तम को दी राहत, मिली जमानत

Dhanteras 2026: आरोग्य, धन और समृद्धि का पावन पर्व है धनतेरस