गोपाष्टमी पर गौ माता की परिक्रमा से दूर होगा तनाव, मिलेगा 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 17, 2026

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरु किया था। इसलिए इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस खास मौके पर गौ माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसके साथ ही परिक्रमा करना और चारा खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ पूजन करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी परिक्रमा करने से सभी तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

लेकिन, आपको ये शुभ फल तभी प्राप्त होंगे, जब पूजन नियमों के अनुसार किए जाए। माना जाता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ पूजन के दौरान नियमों का पालन न करने से पूजा सफल नहीं होती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गोपाष्टमी के दिन गौ माता की कितनी परिक्रमा करनी जरुरी है।

गोपाष्टमी 2026 डेट और टाइम

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत - 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट से
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन - 18 नवंबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक

इस साल गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

गोपाष्टमी पर गौ माता की कितनी परिक्रमा करना जरुरी है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन करने के बाद गौ माता की 7 या 11 परिक्रमा करना शुभ होता है। परिक्रमा करते समय आपका मुख पूर्व व उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

गौ माता की परिक्रमा करने के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को चिंता और मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता के अनुसार, गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। कहा जाता है कि गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। परिक्रमा करने के बाद गौ माता को चारा और गुड़ जरुर खिलाएं और रिश्तों में मधुरता बनीं रहेगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Pilgrims के लिए Cochin Airport पर खुला विशेष सुविधा केंद्र

Reita Faria ने 1966 में जीता था Miss World का ताज, जानिए 17 नवंबर का इतिहास

Congress का Narendra Modi सरकार पर आरोप, खराब नीतियों से बेकाबू हुई महंगाई

झुंझुनूं में Panchayat Election के दौरान खूनी झड़प, घायल पूर्व सरपंच की मौत