Gorakhnath Temple Attack: NIA कोर्ट ने आरोपी मुर्तजा अब्बासी को सुनाई मौत की सजा

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

सीएम योगी के शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीते बरस गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों पर एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया था। अब इस मामले में एनआईए कोर्ट की तरफ से बड़ा फैसला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार मुर्तजा अब्बासी को एनआईए की एक विशेष अदालत ने सोमवार को मौत की सजा सुनाई है। आरोपी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में तैनात उत्तर प्रदेश प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी के जवानों पर हमला किया था। केमिकल इंजीनियर मुर्तजा अब्बासी को कुछ देर पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया