गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक

By प्रणव तिवारी | May 23, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह ने रविवार को सुबह 11 बजे से क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। सर्वप्रथम उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव परिणाम की जिलेवार समीक्षा की। फिर आगामी दिनों में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व से मिले निर्देशों से सभी को अवगत कराया। वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे वेब की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जरूरी हर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी प्रशासन से तालमेल बैठाकर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गांवों में कोरोना संक्रमण को लेकर अपनाई जा रही सतर्कता की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की टीम को भी अपने को सुरक्षित रखते हुए इस अभियान में जुड़ना चाहिए। कहा कि कोरोना के प्रथम वेब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सेवा ही संगठन के आह्वान को हम सभी ने साकार किया था। दूसरे वेब में भी हमे प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने कोरोना संक्रमण के चपेट में आए पार्टी के नेताओ की जानकारी मांगी है। ऐसे में सभी जिलाध्यक्ष यह जानकारी तत्काल उपलब्ध करा दें। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य