गोरखपुर में अखिलेश यादव ने शुरू की समाजवादी विजय रथ यात्रा

By प्रणव तिवारी | Nov 13, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  कि इस बार विधानसभा चुनाव महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर होगा। भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। प्रदेश में बदलाव होना तय है। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार आने पर किसानों, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं समेत हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। अखिलेश यादव ने गोरखपुर में विजय रथ यात्रा की शुरुआत की। उनकी रथ यात्रा रजही मोड़ से शुरू हुई। कोनी मोड़ पर रथ पर सवार होकर लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों की जेब काटकर भाजपा सरकार अमीरों की तिजोरी भर रही है। 3 महीने में 600 गुना से ज्यादा मुनाफा तेल कम्पनियों को हुआ है। खाने के तेल और रसोई गैस का दाम कहां से कहां पहुंच गया है, भाजपा बताए जो मुनाफा कमाया वह कहां गया?  

इसे भी पढ़ें: वाराणसी से चुनावी व्यूह रचना की शुरुआत, अखिलेश के गढ़ से पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे, क्यों गेम चेंजर माना जा रहा शाह का UP दौरा 

अखिलेश यादव के समाजवादी विजय रथ यात्रा पर सवार होते ही समाजवादियों ने गगनभेदी नारों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ढ़ोल- नगाड़ों और नारों की गूंज  कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने का काम कर रही थी। हर तरफ सपा के झंडे, लाल टोपी का जोर  दिखाई दिया। सड़कों के दोनों किनारे पर रथ यात्रा के स्वागत के लिए भारी भीड़ रही। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और आम जनता ने गोरखपुर में कई किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाई। हजारों की संख्या में आम जनता, सपा नेता और कार्यकर्ता, झंडे बैनर लेकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रथ यात्रा में शामिल रहे। विजय रथ यात्रा में नौजवानों की जबरदस्त भागीदारी रही। ऐसा उत्साह इससे पहले किसी नेता के स्वागत में नहीं देखा गया। पूरा गोरखपुर आज समाजवादी पार्टी के नारों से गूंजता रहा। इसके साथ ही जन मन में यह विश्वास भी घर कर गया है कि सपा की सरकार बनने की इबारत सुनहरे अक्षरों में लिख गई है।

प्रमुख खबरें

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश