भाजपा की जन विश्वास यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन, महिलाओं की दिखी भारी संख्या में भीड़

By प्रणव तिवारी | Dec 24, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर जनपद की सीमा चिल्लूपार में जन विश्वास यात्रा के प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के कुशल नेतृत्व में पटना तिराहे पर पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत बड़हलगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री/बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित प्रमुख लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इसके उपरांत  भगवती लॉज में स्वागत सभा का आयोजन किया गया। 

इसे भी पढ़ें: 11 और 12 जनवरी को संपन्न होगा गोरखपुर महोत्सव, छात्र-छात्राएं अपने हुनर को करेंगे प्रदर्शित

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जनता, जिन्ना का महिमा मंडन करने वाले लोगों को सबक सिखाने को तैयार है। गरीबों के कल्याण का पैसा डकारकर अपने परिवार का उत्थान करने वाले राजनैतिक दल हासिये पर जा चुके हैं। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जाति-धर्म के आधार पर समाज में विद्वेष पैदा करने वाले दलों को जनता पहचान चुकी है, वह मोदी और योगी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को रोकने का कोई भी प्रयास सफल नही होने देगी। यात्रा के आगमन से पूर्व सभा को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम,पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, अस्मिता चन्द, कमलेश पटेल, मायाशंकर शुक्ल, सृंजय मिश्र, सबल सिंह पालीवाल, गौरीशंकर मिश्र ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट