भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय का हुआ भव्य स्वागत, कही यह अहम बात

By प्रणव तिवारी | Aug 14, 2021

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय के गोरखपुर आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महानगर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय कर सकता है। आज की युवा मोर्चा ही कल की भारतीय जनता पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए उर्दू शायर राहत इंदौरी 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजयुमो उत्तर प्रदेश के संकल्प अबकी बार 350 पार के नारे को पूरा करते हुए युवाओं के बल पर फिर उत्तर प्रदेश में 350 से अधिक सीटें जिताकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। प्रदेश सहसंयोजक भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व के चुनाव में युवाओं ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी, उसी प्रकार पुनः आगामी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे।भाजपा महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, विद्यामणि सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रितेश सिंह, पन्नेलाल पासवान, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, बस्ती जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा, बलिया जिलाध्यक्ष पियुष चौबे, कुशीनगर संदीप श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अविनाश राय, सत्येंद्र जायसवाल, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, सुमित राय, सत्यार्थ मिश्र, उत्कर्ष सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, अमन उपाध्याय, विपुल मिश्रा, अमित नारायण मल्ल, प्रदीप निषाद, विशाल पांडे, राहुल गिरी, राहुल चौबे, व अन्य उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें: इमामबाड़ा मुतवाल्लियान के सदस्यों ने मियां को इस्लामिक नवीन वर्ष की शुभकामनाएं दी

यहां हुआ स्वागत

नौसढ़ चौराहे पर रितेश सिंह बब्बू, मुकेश सिंह, सत्येंद्र जायसवाल, अमर उजाला चौराहे पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज राय, पैडलेगंज पर सत्यार्थ मिश्रा, अविनाश राय, छात्रसंघ चौराहे पर अमन चौबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, विश्वविद्यालय गेट पर सुमित राय, धर्मशाला धर्मशाला चौराहे पर सचिन गुप्ता, राणा चौबे, बेनीगंज कार्यालय पर अभय शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत हुआ।प्रदेश उपाध्यक्ष ने गुरू गोरक्षनाथ का किया दर्शनअभिनंदन समारोह के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ बाबा का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात माधवधाम स्थित संघ कार्यालय पर जाकर प्रांत प्रचारक से मिलकर आशीर्वाद लिया।

प्रमुख खबरें

‘Ramayana’ के आपत्तिजनक दृश्य हटाने की मांग, Hindu Janajagruti Samiti ने किया प्रदर्शन

Nikhil Gupta को US Court ने सुनाई 235 महीने की जेल, पन्नू हत्या साजिश में मिली सजा

Raipur में नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, Doctor समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra के नए कानून में पहली FIR, Mumbai Court ने आरोपी को दी अग्रिम जमानत