भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का गोरखपुर दौरा

By प्रणव तिवारी | Nov 13, 2021

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे हुते नजर आ रहे हैं युवा मोर्चा गोरखपुर के कार्यकर्ता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या  15 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश दुबे नीरज ने बैठक कर समस्त पदाधिकारियों को आगामी 15 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर अपने पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप कर युवा उत्थान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार किया। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में अखिलेश यादव ने शुरू की समाजवादी विजय रथ यात्रा 

इस युवा उत्थान कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, एम बी ए की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक से अधिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाये विषय पर चर्चा हुई। इस मौके पर दीपक सिंह, अमित पांडेय, राहुल जायसवाल, बीरू सिंह, विकास राय, शिवम कुमार सहित युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे